1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलकर भी इन बीमारियों में न करें लहसुन का सेवन, बढ़ जाएगी समस्या

भूलकर भी इन बीमारियों में न करें लहसुन का सेवन, बढ़ जाएगी समस्या

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 03:33 pm IST

लहसुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि कुछ बीमारियों में लहसुन का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपकी बीमारी और बढ़ सकती है...

garlic- India TV Hindi
garlic

हेल्थ डेस्क: लहसुन का इस्तेमाल हम खाने का स्वाद बढाने में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाना का टेस्ट बदल जाता है। लेकिन आप जानते है कि लहसुन की एक कली हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। ये आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढाता है बल्कि आपके सेहत का भी ख्याल रखता है।

ये भी पढ़े

लहसुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि कुछ बीमारियों में लहसुन का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपकी बीमारी और बढ़ सकती है। जानिए किन बीमारियों में लहसुन का सेवन करना हो सकता है खतरनाक।

लो ब्लड प्रेशर की हो समस्या

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप लहसुन का सेवन बिल्कुल भी न करें। इसका अकेले क्या सब्जी में भी इस्तेमाल करने से बचें। इससे आपका ब्लड प्रेशर और कम हो जाएगा। हां अगर आपका हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप लहसुन का सेवन जरुर करें। जिससे कि यह नार्मल हो जाए।
   
हीमोग्लोबिन हो कम
अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो, तो  किसी भी तरह लहसुन खाने से बचें। अधिक मात्रा में लहसुन खाने से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते है। इससे आपको हीमोलाइटिक एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। ज्यादातर महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए खाने से बचें।

लिवर से जुड़ी समस्या
अगर आपको लिवर संबंधी किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो, तो लहसुन खाने से बचें। क्योंकि लहसुन का अधिक सेवन करने से लिवर की समस्या और बढ़ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और बीमारियों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल