1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ये हैं अपेंडिक्स होने के लक्षण, भूलकर भी न करें इन्हें इग्नोर

ये हैं अपेंडिक्स होने के लक्षण, भूलकर भी न करें इन्हें इग्नोर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2017 12:14 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 12:16 pm IST

अगर आपको इन इनमें से कोई भी लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सपंर्क करें। जिससे कि आपको अपेंडिक्स के भयानक दर्द को सहन न करने पड़े। साथ ही इससे आसानी से निजात मिल जाएं।

 appendicitis- India TV Hindi
appendicitis

हेल्थ डेस्क: अगर आपके पेट में भी लगातार दर्द रहता है, तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि हो सकता है यह अपेंडिक्‍स का दर्द हो। यदि आपके पेट के निचले भाग में सूजन और जलन हो रही हो, तब शायद आपको अपेंडिसाइटिस की समस्या है।

यह स्थिति 10 से 30 वर्ष की आयु के लोगों में बहुत सामान्य है, जबकि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में इन पारंपरिक लक्षणों की पहचान करने में कठिनाई हो सकती है।

इस समस्या से निजात पाना आसान नहीं है। सबसे पहले तो यह बात कंफर्म करना कठिन है, कि यह अपेंडिक्स का दर्द है कि नहीं। अपेंडिक्स छोटी सी शहतुत के आकर की होती है और आंतों से बाहर की ओर निकली रहती है।

अपेंडिक्स पर शोध के बाद पाया कि अपेंडिक्‍स एक हेल्दी बॉडी के लिए जरुरी भी है। इसमें मनुष्य के पाचन प्रणाली के लिए अच्छे वाले बैक्टीरिया को जमा करके रखने वाली थैली होती है और जिसके कारण जब हमारे शरीर के बैक्टीरिया में लम्‍बे समय से रोगों की वजह से कमी हो जाती है तो अपेंडिक्स का काम पाचन प्रणाली को सुदृढ़ रखना होता है।

ये भी पढ़ें:

अगर आपको इन इनमें से कोई भी लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सपंर्क करें। जिससे कि आपको अपेंडिक्स के भयानक दर्द को सहन न करने पड़े। साथ ही इससे आसानी से निजात मिल जाएं।

लक्षण

जीभ पर सफेद परत
अगर आपके जीभ में सफेद परत जम जाती है, तो यह आपके पेट की खराबी के कारण होती है। इसके साथ ही मुंह से बदबू भी आने लगती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और लक्षणों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल