1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Gym जाने का टाईम नहीं तो घर पर ही करें ये आसन, फिर देखें कमाल

Gym जाने का टाईम नहीं तो घर पर ही करें ये आसन, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 03:47 pm IST

स्कूल, दफ्तर या घर के काम की वजह से जिम जाकर एक्सरसाइज करना यहां तक कि पार्क में जाकर टहलना तक कई बार मुमकिन नहीं हो पाता। वहीं, बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से हमारा वजन भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

नई दिल्ली: स्कूल, दफ्तर या घर के काम की वजह से जिम जाकर एक्सरसाइज करना यहां तक कि पार्क में जाकर टहलना तक कई बार मुमकिन नहीं हो पाता। वहीं, बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से हमारा वजन भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। लेकिन अगर वक्त की कमी के बावजूद आप हेल्दी तरीके से अपने बेडौल शरीर को शेप में लाना चाहते हैं बस ये पांच आसान योगासनों का अभ्यास जरूर करें।

exercise
exercise

वीरभद्रासन

इस आसन का अभ्यास टांगों को मजबूत बनाता है और हिप्स में उभार लाता है। इस आसन से भुजाएं भी सुडौल होती हैं और शरीर तनाव से मुक्त होता है। इसे गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारी से पीड़ित न करें। 

उत्कटासन
उत्कटासन

उत्कटासन
उत्कटासन में खुद को एक कुर्सी की तरह खड़ा करना होता है। इस आसन से जंघाओं और शरीर के पिछले हिस्से में मजबूती और खूबसूरती आती है। जिनके घुटनों में दर्द या ब्लड प्रेसर की बीमारी हो उसे यह आसन नहीं करना चाहिए।

नौकासन
नौकासन

नौकासन
इस आसन में कुछ सेकेंड के लिए खुद को नाव के आकार का बनाना होता है। यह आसन पूरे शरीर के लिए लाभकारी है। खासकर पेट, हिप्स और पैर इससे सुडौल होते हैं। गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से पीड़ित को यह आसन नहीं करना चाहिए।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल