1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गठिया के मरीज आम खाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल नहीं तो...

गठिया के मरीज आम खाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल नहीं तो...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2018 07:01 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 07:01 pm IST

फलों का राजा आम हर किसी को पसंद है लेकिन सभी के लिए यह फायदेमंद हो यह मुमकिन नहीं है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि डायबिटीज, गठिया, स्किन प्रोब्लम्स, डाइजेशन प्रोब्लम वाले मरीज को आम का सेवन नहीं करना चाहिए या अगर आपको आम खाने की इच्छा है तो थोड़ा संभल कर ही खाएं। 

गठिया के मरीज आम  खाने...- India TV Hindi
गठिया के मरीज आम  खाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

हेल्थ डेस्क: फलों का राजा आम हर किसी को पसंद है लेकिन सभी के लिए यह फायदेमंद हो यह मुमकिन नहीं है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि डायबिटीज, गठिया, स्किन प्रोब्लम्स, डाइजेशन प्रोब्लम वाले मरीज को आम का सेवन नहीं करना चाहिए या अगर आपको आम खाने की इच्छा है तो थोड़ा संभल कर ही खाएं। 

स्किन प्रोब्लम्स

आम खाते वक्त आपने देखा होगा उसके मुंह पर एक तरल पदार्थ होता है जिसे अगर आपने ठीक से साफ नहीं किया तो आपके मुंह का स्वाद तो बिगड़ेगा ही, साथ ही आपको दाद या खुजली का सामना भी करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर यह पदार्थ आपके गले में चला जाता है तो आपको खराश और गले में सूजन और दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है।

डाइजेशन प्रोब्लम
जैसे की आम में बहुत सेरे पोषक तत्व पाएं जाते है लेकिन ध्यान रखें कई लोगों के रोगों को यह पहले से ज्यादा बढ़ाने का काम भी करता है। अगर आपको डाइजेशन प्रोब्लम है तो आम का सेवन कम से कम करें। वैसे भी लोगों को इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा आम खाने से लूज मोशन, पेट में आंव पड़ना जैसी बीमारी हो सकती है। 

फोड़े-फुंसी
आम का स्वाद ही ऐसा होता है कि घर में अगर आम है तो आप चाह कर भी खुद को रोक नहीं पाते हैं। आप खुद पे खुद आम की तरफ खीचे चले जाते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि आम एक गर्म फल है। इसके ज्यादा सेवन से चेहरे पर फोड़े-फुंसी हो सकते हैं। तो अगर चाहते हैं चेहरे की रोनक बरकरार रखना तो एक लिमिट में ही इसका सेवन करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल