1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आम खाने से बढ़ता है वजन, जानिए कैसे

आम खाने से बढ़ता है वजन, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2018 10:46 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 10:54 am IST

गर्मी का मौसम आते ही छुट्टियां, अलसाई दोपहर और आम की मीठी यादें ताजा होने लगती हैं। लेकिन बच्चों और वृद्धों के इस पसंदीदा फल में मौजूद शर्करा की मात्रा के कारण इसे वजन बढ़ने का कारण माना जाता है

mango- India TV Hindi
mango

नई दिल्ली: गर्मी का मौसम आते ही छुट्टियां, अलसाई दोपहर और आम की मीठी यादें ताजा होने लगती हैं। लेकिन बच्चों और वृद्धों के इस पसंदीदा फल में मौजूद शर्करा की मात्रा के कारण इसे वजन बढ़ने का कारण माना जाता है, जिसके चलते आम के शौकीनों के मन में अकसर यह दुविधा होती है कि क्या आम खाने से वास्तव में वजन बढ़ता है? वरिष्ठ पोषण और स्वास्थ्य विशेषज्ञ सौम्या शताक्षी ने आम खाने के तरीकों और तथा इसे खाने के दौरान याद रखने वाली बातें बताई हैं।

आम एक संपूर्ण आहार नहीं है लेकिन विटामिन ए, लौह, कॉपर और पोटैशियम जैसे विभिन्न पोषक तत्वों की खान है। आम ऊर्जा देने वाला भोजन है जो शरीर को प्रचुर मात्रा में शर्करा उपलब्ध कराता है जिससे शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में सहायता मिलती है और यह आपको दिन भर स्फूर्तिवान रखता है।

यह विटामिन सी का भंडार है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बहुत ज्यादा आम खाना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

एक मध्यम आकार के आम में लगभग 150 कैलोरीज पाई जाती हैं। आवश्यकता से अधिक कैलोरी ग्रहण करने से वजन बढ़ेगा ही। खाना खाने के बाद आम खाने से संपूर्ण कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए हम अपने सुबह और शाम के नाश्ते के समय आम ले सकते हैं।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल