हेल्थ डेस्क: कहते हैं मुस्कुराहट किसी का भी दिल जीत लेती है। वैसे स्माइली चेहरे हर किसी को पसंद आते हैं, लेकिन एक खूबसूरत मुस्कुराहट के पीछे आपके दांतों का भी अहम रोल होता है। अगर आपके दांत एकदम चमचमाते और वाइट नजर आएंगे, तो हर किसी को पसंद आएंगे। वहीं पीले दांत आपका मनोबल तो गिराएगे ही साथ ही सबके सामने शर्मिंदा भी हो सकते है। इसलिए आप इस समस्या से निजात पाने लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।
Related Stories
आपने नारियल तेल के फायदों के बारें में बहुत सुना होगा। जो कि चेहरे, बाल और हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। यह आपने इस्तेमाल भी किया होगा। जिससे आपको लाभ खुद नजर आ गया होगा। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि इसका इस्तेमाल कर आसानी से आप दांतों के पीलेपन से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। (कॉफी का करें यूं इस्तेमाल और सिर्फ 10 दिन में पाएं लंबे काले बाल )
करें ऐसे इस्तेमाल
अगर आपके दांत भी पीले हैं, तो आपको बस इतना करना है कि एक चम्मच नारियल तेल लें और फिर उसे अपने दांतों पर मलें। इसके अलावा आप एक तरीका और भी है, जिसके जरिए आप दांतों के पीलेपन को खत्म कर सकते हैं। आप अपने टूथब्रश में कुछ बूंदें नारियल तेल की डालें और उसी से अपने कुछ मिनट तक दांतों को ब्रश करें और फिर कुल्ला कर लें।