हेल्थ डेस्क: गर्मियों में हमे अपने पेट से लेकर स्किन का तक का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि यह ऐसा मौसम है जिसमें अगर आप अपने बॉडी और दिमाग का खास ख्याल नहीं रखे तो आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है।
Related Stories
गर्मियों में अगर आपको भी मुंह के छालों की शिकायत रहती है तो गुलकंद आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है बल्कि आपके मोटापे को भी कम करता है। आइए जानते हैं इसके अनेक फायदों के बारे में इसे बनाने की सही विधि के साथ ।
गुलकंद में मौजूद विटामिन सी, ई और बी की वजह से व्यक्ति को लू से राहत मिलती है। इसमें शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जिससे गर्मियों में शरीर ठंडा रहता है। गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिये भी काफी अच्छा होता है। आइए सबसे पहले जानते है इसे कैसे बनाया जाता है।
गुलकंद बनाने का तरीका
200 ग्राम गुलाब की पंखुडियां
100 ग्राम पिसी शक्कर
1 टीस्पून पिसी छोटी इलायची
1 टीस्पून पिसी सौंफ

बनाने की विधि:-
गुलाब की पंखुडियों को धो लें और फिर किसी कांच के बर्तन में ढंक कर रख दें। अब इस जार में पिसी शक्कर मिलाएं। इसके बाद इसमें पिसी इलायची और सौंठ डाल कर 10 दिन के लिये धूप में रख दें। इसे बीच बीच में चलाती रहें। जब आपको लगे कि पंखुडियां गल चुकी हैं तो समझ जाइए कि आपका गुलकंद तैयार हो चुका है।