1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. गर्मी की छुट्टियों के लिए बना रहे हैं प्लान तो इन टिप्स को करें फॉलो

गर्मी की छुट्टियों के लिए बना रहे हैं प्लान तो इन टिप्स को करें फॉलो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2018 03:32 pm IST,  Updated : Mar 30, 2018 03:32 pm IST

गर्मी से कितना भी डरा लें, मगर उससे डरकर घर से निकलना तो बंद नहीं कर सकते। हां, अगर छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की योजना है, तो कुछ बातों का ख्याल रखकर सफर को सुहाना तो बना ही सकते हैं। गर्मियों में वहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां गर्मी कम पड

summer holiday- India TV Hindi
summer holiday

नई दिल्ली: गर्मी से कितना भी डरा लें, मगर उससे डरकर घर से निकलना तो बंद नहीं कर सकते। हां, अगर छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की योजना है, तो कुछ बातों का ख्याल रखकर सफर को सुहाना तो बना ही सकते हैं। गर्मियों में वहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां गर्मी कम पड़ रही हो।

वहां के मौसम के हिसाब से कपड़ों की पैकिंग होगी। सफर के दौरान इधर-उधर का खाने की बजाय किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाने का प्लान बनाएंगे, ताकि सफर में सेहत खराब न हो। घर से कुछ फ्रूट्स या ऐसे स्नैक्स तो ले ही सकते हैं, जो शीघ्र खराब न हों।

अगर घूमने की कोई योजना नहीं है, तो छुटि्टयों में बच्चों को क्राफ्ट आदि बनाना तो सिखा ही सकते हैं। इससे एक्स्ट्रा कमाई भी हो जाएगी। जो लोग छुट्टियां घर पर बिताना चाहते हैं, वे अपने हुनर के जरिए इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि आप फैब्रिक, पेंटिंग आदि का हुनर जानती हैं, तो अपने उत्पाद सैंपल के तौर पर पेश करके ऑनलाइन कमाई कर सकती हैं।

इसके लिए अपनी वेबसाइट के जरिए घर बैठे अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। बेहतर कुकिंग आपको घर बैठे टिफिन सिस्टम के जरिए अच्छी कमाई करवा सकती है। घर बैठे ट्यूशन एक बेहतर आप्शन है। इससे न सिर्फ समय का सदुपयोग होगा, बल्कि आमदनी का रास्ता भी खुलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल