1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कपूर के ये अनोखें फायदें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कपूर के ये अनोखें फायदें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2017 02:18 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 02:18 pm IST

ये तो सभी लोगों को पता है कि कपूर का इस्तेमाल खास तौर से हवन पूजन और कई ब्यूटी उत्पादों में खुशबू के साथ ही ठंडाई के लिए किया जाता है। इस सब के अलावा कपूर और इसके तेल के कुछ चमत्कारिक लाभ भी हैं, जो कमाल के हैं।

Camphor- India TV Hindi
Camphor

हेल्थ डेस्क: ये तो सभी लोगों को पता है कि कपूर का इस्तेमाल खास तौर से हवन पूजन और कई ब्यूटी उत्पादों में खुशबू के साथ ही ठंडाई के लिए किया जाता है। इस सब के अलावा कपूर और इसके तेल के कुछ चमत्कारिक लाभ भी हैं, जो कमाल के हैं। चाइनीज और भारतीय सदियों से कपूर का उपयोग बीमारियों के इलाज और धार्मिक उद्देश्यों के लिए करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि कपूर में गहरी चिकित्सा शक्तियां हैं लेकिन यह सिर्फ एक लोकप्रिय लोककथा नहीं है।

कपूर के फायदे अनेक होते हैं लेकिन ज्यादातर लोग कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ की सामग्री के रूप में करते हैं। लेकिन कपूर के कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसके इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। ज्यादातर लोगों को कपूर के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन रोज की छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने के लिए कपूर काफी कारगर साबित होता है।

कपूर के फायदे

शरीर पर खुजली होने पर कपूर को नारियल के तेल में मिक्स करके लगाने पर आराम मिलता है। 

कपूर ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कपूर और ग्लिसरीन को मिलाकर लगाने पर कील मुंहासे ठीक होते हैं और चेहरा चमकदार बनता है।

जलने या कटने पर नारियल के तेल में कपूर डालकर लगाने पर आराम मिलता है। इससे जलन कम होती है।

कपूर के फायदे सर्दी जुकाम में भी।

नारियल तेल में कपूर डालकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाता है।

जोड़ों के दर्द के लिए भी कपूर फायदेमंद है। कपूर तेल लगाने से आराम मिलता है।

कपूर लोगों सर्दी जुकाम में भी फायदेमंद होता है। इसकी महक जकड़न को कम करता है और आराम पहुंचाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल