1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गले में खराश और दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उापाय

गले में खराश और दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उापाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2015 04:55 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 05:12 pm IST

नई दिल्ली: ठंड का मौसम आया नही कि सर्दी, जुखाम के साथ-साथ गले में खराश या दर्द की समस्या आम हो जाती है। हमारी जरा सी लापरवाही ऐसी समस्या उत्पन्न कर देती है। इसी तरह

गले में हो रही खराश से...- India TV Hindi
गले में हो रही खराश से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली: ठंड का मौसम आया नही कि सर्दी, जुखाम के साथ-साथ गले में खराश या दर्द की समस्या आम हो जाती है। हमारी जरा सी लापरवाही ऐसी समस्या उत्पन्न कर देती है। इसी तरह गले में जरा सी खराश होने में हमें काफी तकलीफ होती है। यहा तक की पानी पीने में भी अधिक दर्द होता है जिसके कारण कुछ भी खाने और पीने का मन नही करता है।

ये भी पढ़े- अगर आप भी खातें है दही, तो जानिए इसके फायदें

कभी-कभी गले की खराश बुखार होने की समस्या भी बन जाता है। गले की खराश की मुख्य वजह गले की अदरूनी परत बैक्टीरिया से संक्रमित होती है जिसके कारण गले में सूजन, खांसी और शरीर की अन्य समस्या उत्पन्न हो जाती है। हम अपनी खबर में ऐसे घरेलू उपायों के बारें में बता रहे है जिसका इस्तेमाल करके आप गले की खराश और दर्द से निजात पा सकते है। जानिए इन उपायो के बारें में।

  • अगर आपको जकड़न की समस्या है तो नींबू के रस को शहद में मिलाकर खा लें। ऐसा करने से आपको गले की जलन में भी फायदा मिलेगा।
  • अगर आपके गलें में संक्रमण है तो इसमें आपके लिए गर्म पानी का गरारा काफी फायदेमंद है। इसके लिए गर्म पानी में नमक डालकर हर कम से कम दो घंटे के अंतराल में गरार करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
  • अगर आपका गला बैठ गया हो या फिर आवाज निकलना बंद हो गई हो तो खाना खाने के बाद एक चुटकी काली मिर्च को एक चम्मच घी में मिलाकर खा लें। इससे आपको काफी हद तक फायदा मिल जाएगा।

ये भी पढ़े- घरेलू उपायों से पाएं स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा

अगली स्लाइड में पढ़े और घरेलू उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल