1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शराब पीने के बाद अक्सर हो जाता है हैंगओवर तो पीने से पहले जरूर करें ये काम

शराब पीने के बाद अक्सर हो जाता है हैंगओवर तो पीने से पहले जरूर करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2018 01:45 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 01:45 pm IST

बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन एटिकेट्स को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। शराब यूं तो बुरी चीज है लेकिन फिर भी लोग इसे पिए बिना रह नहीं पाते और हैंगओवर का शिकार हो जाते हैं।

hangover- India TV Hindi
hangover

नई दिल्ली: बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन एटिकेट्स को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। शराब यूं तो बुरी चीज है लेकिन फिर भी लोग इसे पिए बिना रह नहीं पाते और हैंगओवर का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी जरा सी शराब के बाद बहक जाते हैं यानी हैंगओवर का शिकार हो जाते हैं तो पीने से पहले ही एक खास चीज आपकी परेशानी हल कर सकती है।

जी हां मात्र एक चीज अगर आप शराब पीने से पहले खा लेंगे तो आप हैंगओवर का शिकार होने से बच जाएंगे और इससे पार्टी का मजा भी खराब नहीं होगा। खास बात ये है कि ये खास चीज बेहद सस्ती है और आपके घर में ही मौजूद है।

अगली स्लाइड में जानिए क्या है वो खास चीज जो आपको हैंगओवर से बचा लेगी। अगर आप पीने से पहले अचार खा लेते हैं तो आप शराब पीने के बाद हैंगओवर का शिकार नहीं होंगे। जी हां ये सच है और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भी।

जानिए अचार में ऐसा क्या खास है जो हैंगओवर को छूमंतर कर देगा। दरअसल अचार में इलेक्ट्रोलाइट्स होता है। ये इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा। शराब पीने के बाद बार बार यूरिन करने पर आपके शरीर में जो डीहाइड्रेशन होगा, अचार में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स उसकी पूर्ति करेगा और हैंगओवर नहीं होने देगा। एक टुकड़ा अचार ही सही आपके शरीर में पानी की इतना इलेक्ट्रोलाइट्स देगा कि आप आठ घंटे तक हैंगओवर से दूर रह पाएंगे।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल