1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. वर्कआउट-डाइट नहीं बल्कि 5 दिन करें ये काम, घट जाएगा आपका 10kg वजन!

वर्कआउट-डाइट नहीं बल्कि 5 दिन करें ये काम, घट जाएगा आपका 10kg वजन!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2018 12:42 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 12:42 pm IST

वजन घटाने में आहार की महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है। इस डाइट में जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन करते है। जिसके कारण चर्बी बढ़ जाती है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते है। इसलिए ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए जो कि हेल्दी हो। जानिए कैसे करें अपना वजन कम।

Weight Loss Tips In Hindi- India TV Hindi
Weight Loss Tips In Hindi

हेल्थ डेस्क: आज के समय में मोटापा एक ऐसी बीमारी है। जिससे हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। इस बीमारी से निजात पाने के लिए वह कई तरीके अपनाता है, लेकिन वह जितना चाहता है उसे फायदा नहीं मिलता है। आज के समय में हर व्यक्ति कम समय में जल्दी फायदे की बात करते है। इसीलिए वह मोटापे को भी सोचते है कि जल्दी से निजात मिल जाएं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आएं है एक ऐसी ड्रिंक जिससे आप कुछ ही दिनों में कई किलों अपना वजन कम कर सकते है। वो भी बिन किसी साइड इफेक्ट के। जानिए इसके बारें में।

सामग्री

  • एक बड़ा चम्मच एलोवेरा
  • आधा इंच अदरक
  • आधा छिला हुआ खीरा
  • गर्म पानी

एलोवेरा

इसमें कई प्रकार के विटामिन्‍स, मिनरल्‍स और एंजाइम्‍स पाए जाते हैं जो मोटापा कम करता है।

अदरक
इसमें एंटिइन्फ़्लेमेटरी (anti inflammatory) होने के साथ कोई कैलोरी नहीं होती है और यह शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है।

खीरा
खीरा में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जो वजन कम करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। खीरा पूरी तरह से वसा मुक्त होने के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। जो कि आपके शरीर को आसानी से हाइड्रेटेड कर सकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल
इन सबको ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे एक गिलास में निकाल लें और इसमें पानी डालें। आपका ड्रिंक बनकर तैयार हो गया है। रोजाना सोने के 1 घंटे पहले इसका सेवन करें।  रात को पीने से इसलिए ज्यादा फायदा होता है क्योंकि रात के समय मेटाबॉलिज्म घट जाता है। जिससे यह जल्दी फायदा करता

वीडियों में देखें मोटापा कम करने के लिए किन चीजों को करना है फॉलो

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल