1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कान का छेद हो गया है बड़ा, घबराएं नहीं सिर्फ 1 घरेलू उपाय और करें छोटा

कान का छेद हो गया है बड़ा, घबराएं नहीं सिर्फ 1 घरेलू उपाय और करें छोटा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 01:36 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 02:02 pm IST

अगर आप भी कान के छेद बड़े नहीं होने देना चाहती है तो इन बातों का रखें ध्यान। साथ ही जानें अगर काने के छेद बढ़े हो गए हो तो कैसे घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते है।

ear- India TV Hindi
ear

हेल्थ डेस्क: आज कल बड़े साइज़ वाले और लटकने वाले ईयररिंग का फैशन है और आप अपने आस पास ऐसे कई लड़कियों को देखते होंगे जो इस साइज़ के ईयर रिंग पहनती हैं। लेकिन ऐसे ईयर रिंग पहनने से कान में पियर्सिंग वाली जगह पर खिंचाव होने का डर रहता है। कभी-कभी भारी ईयररिंग्स पहनने से कान में खिचांव होता है और कान के छेद बढ़ जाते है। जिन्हें अगर समय से ध्यान न दिया तो फट भी जाते है।

अगर आप भी कान के छेद बड़े नहीं होने देना चाहती है तो इन बातों का रखें ध्यान। साथ ही जानें अगर काने के छेद बढ़े हो गए हो तो कैसे घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते है।  

ऐसे बचा सकती है कानों के छेद बड़े होने से

  • अगर आपक बड़े झुमके पहन रही है, तो कोई न कोई सपोर्ट जरुर लें।
  • कपड़े पहनते समय भारी या लंबे ईयररिंग्स उतार दें।
  • कभी भी ज्यादा देर के लिए टकने वाले ईयररिंग न पहने। इससे कान के छेद जल्दी बढ़ते है।
  • अगर एक बार आपने उस जगह कि सर्जरी करवाई हो तो कम से कम अगले 6 महीने तक दोबारा से उस जगह पर पियर्सिंग न करवाएं।

अगर आपके कान के छेद बढ़ गए है तो इस घरेलू उपाय से आसानी से छोटे कर सकते है। जानिए कैसे

इसके लिए आपको चाहिए टूथपेस्ट।

सबसे पहले कानों के नीचे एक टेप लगा दें जिससे कि कुछ लगाने पर हटे न। इसके बाद इसमें टूथपेस्ट भर दें और चारों तरह बाहर की जगह साफ पानी से ठीक से साफ कर लें। रातभर लगा रहने के बाद दूसरे दिन इसे नार्मल पानी से धो लें।

पानी से धोने के बाद इसमें कोई मॉश्चराइजर, लोशन जरुर लगा लें, क्योंकि टूथपेस्ट से आपकी स्किन ड्राई हो गई होगी। इस विधि को रोजाना करें।

जब तक इसमें कोई भी ईयर रिंग न पहने जब तक कि आपको अपने अनुसार कान के छेद का साइज न हो जाएं।  

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल