1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. फायदा नहीं नुकसान पहुंचाती हैं शुगर फ्री गोलियां, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

फायदा नहीं नुकसान पहुंचाती हैं शुगर फ्री गोलियां, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2017 01:20 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 01:20 pm IST

आप ये बात नहीं जानते है कि कृत्रिम मिठास के प्रयोग से मधुमेह, हाई ब्लडप्रेशर और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। यह बात एक शोध में सामने आई।

sugar free- India TV Hindi
sugar free

हेल्थ डेस्क: आज के समय में खानपान को लेकर लोग थोड़ा जागरुक है। आज हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज से परेशान है। जिसके कारण सभी लोग शुगर के बदले चाय, कॉफी और अन्य मीठी चीजों में शुगर फ्री गोलियों का इस्तेमाल करते है। (भूलकर भी प्रेग्नेंसी के समय न करे एंटीबायोटिक का सेवन, हो सकता है बच्चे के लिए खतरनाक)

आप ये बात नहीं जानते है कि कृत्रिम मिठास के प्रयोग से मधुमेह, हाई ब्लडप्रेशर और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। यह बात एक शोध में सामने आई। (अगर पीते हैं रोज शराब तो आपकी हो सकती है ये गंभीर बीमारी)

कनाडा की मानिटोबा यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि कृत्रिम मिठास के इस्तेमाल से लोगों के शरीर में पाचन क्रिया पर विपरीत असर पड़ता है। इसका प्रयोग आंतों में मौजूद बैक्टीरिया पर नकारात्मक असर डालता है जिससे भूख लगने की आदत प्रभावित होती है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि स्वस्थ रहने के मकसद से लोग चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं। उनको यह नहीं पता होता है कि इसका प्रयोग मोटापे और दिल संबंधी बीमारियों को न्यौता दे सकता है। शोध में शामिल लोगों का कहना है कि आजकल काफी मात्रा में प्रयोग में लाए जा रहे कृत्रिम मिठासों में एस्पार्टेम, सुक्रलोज और स्टेविया जैसे तत्व शामिल होते हैं।

पोषणरहित स्वीटनर की वजह से लोगों के उपापचय पर नाकारात्मक असर पड़ता है। उपापचय एक रासायनिक प्रक्रिया है जो जीवों में जीवन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कृत्रिम मिठास के दीर्घकालिक प्रभावों को जानने के लिए 10 वर्ष की अवधि तक लगभग चार लाख लोगों पर किए 37 शोधों के अध्ययन से यह बात सामने आई कि आर्टिफिशियल स्वीटनर्स के प्रयोग से शरीर के वजन में कमीं नहीं आती बल्कि लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से वजन और मोटापा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही साथ इनके इस्तेमाल से दिल की बीमारी, हाई ब्लडप्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल