हेल्थ डेस्क: बारिश का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद आता है। ऐसे मौसम में अगर आपने भूट्टा न खाया तो फिर क्या खाया। मानसून के मौसम में आपको सड़को में ठेले लगाएं आसानी से भूट्टे मिल जाएंगे। जिसमें नींबू और मसाला लगाकर देखने से ही मुंह में पानी आ जाता है। यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन आपकी भूल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। जी हां अगर आपने इसके बाद तुंरत पानी पिएं तो समझों आपको एसिडिटी या फिर पेट दर्द होने से कोई नहीं रोक सकता है। जानिए आखिर क्यों भूट्टे के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
Related Stories
भुट्टा खाने के बाद तुरंत पानी पीना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है। औषधिय गुणों से भरपूर भुट्टा आपके लिए उल्टा साबित हो सकता है। इसे खाने के बाद तुरंत पानी पीने से आपको पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल भुट्टे में भरपूर मात्रा में स्टार्च और कॉम्प्लेक्स कार्ब पाया जाता है। जिसके कारण भूट्टे के बाद पानी पीने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपके पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए भूट्टा खाने के करीब आधा या फिर 1 घंटा बाद पानी पिएं। तो बेहतर होगा।