1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लोअर बैक के दर्द से है परेशान, तो करें इस तेल से मसाज

लोअर बैक के दर्द से है परेशान, तो करें इस तेल से मसाज

 Written By: Agency
 Published : Mar 07, 2016 07:54 am IST,  Updated : Mar 07, 2016 07:54 am IST

आप लेवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको लोअर बैक पेन से तुरंत आराम मिल जाएगा। लैवेंडर ऑयल लोअर बैक पेन के लिए अच्छा माना गया है। इस लिए हर रात सोने से पहले लोअर बैक पर इस तेल से मसाज कर सकते हैं।

lavender oil - India TV Hindi
lavender oil

नई दिल्ली: रोजमर्या के काम-काज में हम इतना बिजी हो जाते है कि खुद के लिए समय नहीं दे पाते है। जिसके कारण हमे सेहत संबंधी कई समस्या हो जाती है। घर का काम, ऑफिस का काम आदि के कारण हमे कभी-कभी लोअर बैक के दर्द हो जाता है। जिसके कारण कई लोग पेन किलर खा लेते हैं लेकिन उसके अपने अलग साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए इनका भी ज़्यादा उपयोग नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़े-

अगर आप चाहते है कि आपको प्राकृतिक रुप स इस समस्या से निजात मिल जाए तो इसके लिए आप लेवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको लोअर बैक पेन से तुरंत आराम मिल जाएगा। लैवेंडर ऑयल लोअर बैक पेन के लिए अच्छा माना गया है। इस लिए हर रात सोने से पहले लोअर बैक पर इस तेल से मसाज कर सकते हैं।

हॉंगकॉंग पॉलिटेक्नीक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि लोअर बैक पेन के लिए लेवेंडर एसेंशियल ऑयल एक प्राकृतिक उपचार है। ये अध्ययन कॉम्प्लीमेंटरी थेरेपी इन मेडिसन में प्रकाशित हुई थी।

इस अध्ययन में तीन हफ्तों के लिए लोअर बैक पेन से पीड़ित मरीज़ों को रिलैक्सेशन सेशन में शामिल किया, जिसमें लैवेंडर ऑयल से मसाज भी शामिल थी। इसके साथ ही, उन्हें एक्यूपॉइंट स्टीम्यूलेशन भी दिया गया।

इसके बाद ये पाया गया कि एक ही हफ्ते बाद लोअर बैक पेन में 39% की कमी थी, और तीन हफ्तों के बाद मरीज़ पहले की तरह आसानी से चलने और झुकने लगा।

शोधकर्ताओं ने ये निष्कर्ष निकाला कि इस तरह के दर्द के उपचार में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करने के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ऑयल पुराने और तेज़ पीठ दर्द को ठीक करने में सहायक होता है।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल