1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें नींबू-अदरक के इस ड्रिंक का सेवन और सिर्फ सिर्फ 1 सप्ताह में करें 6 किलो वजन कम

रोजाना करें नींबू-अदरक के इस ड्रिंक का सेवन और सिर्फ सिर्फ 1 सप्ताह में करें 6 किलो वजन कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 30, 2019 08:18 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 08:18 pm IST

नींबू-अदरक के इस ड्रिंक से आप तेजी से वजन कर सकते हैं। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म तो तेज करता है। 

Weight loss- India TV Hindi
Weight loss

वजन कम करने के लिए हम क्या नहीं करते हैं। लेकिन काफी मेहनत करने के बाद भी आपका वजन आपकी इच्छा के अनुसार कम नहीं होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि आप एक्सरसाइज में तो पूरा ध्यान देते है लेकिन डाइट में थोड़ा सा ढीलापन कर देते हैं। जिसके कारण आपका वजन तेजी से कम नहीं होता है। इसीलिए हम लेकर आए है एक ऐसा स्पेशल ड्रिंक। जिसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।

  • नींबू का रस
  • अदरक का जूस
  • शहद

ऐसे बनाएं ये ड्रिंक

सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें। उसमें 3 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच अदरक का जूस और 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।  रोजाना दिन में 2 बार 1-1 गिलास इस ड्रिंक का सेवन करें।

इस ड्रिंक के साथ इस बात का ध्यान रखें कि आपकी डाइट लो कार्ब के साथ हाई प्रोटीन वाली होनी चाहिए।

सौफ पानी का यूं सेवन कर घटाएं तेजी से अपना वजन

जहां शहद में में ऐसे गुण पाएं जाते है जोकि एक्ट्रा फैट को खत्म करने के साथ-साथ तेजी से वजन कम करता है।

नींबू भी तेजी से आपका वजन कम करता है। इसलिए अगर आप चाहते है कि आपके शरीर से तेजी से विषाक्त तत्व बाहर निकले तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

Pancreatic Cancer: पैंक्रियाटिक कैंसर के 9 संकेतों को पहचान कर बचा सकते है अपनी जान, जानें लक्षण

अदरक में ऐसे गुण पाए जाते है जोकि तेजी से आपका मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ वजन कम करता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल