
नेचर क्लीनिक की इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. अर्चना धवन बजाज कहती हैं, "वर्तमान में हम उच्च प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में रह रहे हैं। यहां उच्च शिक्षा की प्रतियोगिता, ऊंची रैंक, ऊंचा पद, बड़ा वेतन, समाज में ऊंचे रुतबे की प्रतियोगिता है.. और वास्तव में ऐसे ऊंचे स्टेटस को बनाए रखने के लिए हम मशीनी जीवन जीने लगे हैं, जहां हर कोई घड़ी के कांटों की गति के साथ दौड़ रहा है, जहां प्यार करने के लिए युगलों के पास समय ही नहीं है। ऐसे मामलों में हम उन्हें आईयूआई की सलाह देते हैं।"