हेल्थ डेस्क: मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान है। शरीर के किसी न किसी भाग में ये समस्या हो ही जाती है। जिससे निजात पाने के लिए कई तरीके अपनाते है, लेकिन कई ऐसा होता है कि हमारे पास इतना समय नहीं होता है कि एक्सरसाइज और जिम में ज्यादा समय दे पाएं।
Related Stories
अगर आप भी इस समस्या से निजात पाना चाहते है तो खाने के 1 घंटे पहले करें इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन। आपको जरुर लाभ मिलेगा। जानिए इसके बारें में।
सामग्री
- 1 चम्मच अदरक पाउडर
- 1 चम्मच कलौंजी
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
- एक चम्मच नींबू का रस
ऐसे करें यूज
- सबसे पहले अदरक को को सुखाकर उसे पीस लें।
- अब एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अदरक पाउडर, एक चम्मच कलौंजी, एक चम्मच नींबू का रस और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जिससे कि यह ठीक से मिल जाएं।
- रोजाना खाना खाने के 1 घंटा पहले इसका सेवन करें।
नींबू
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और सेट्रिक एसिड पाया जाता है। जो कि सबसे ज्यादा पावरफुल एंटीबैक्टीरियल होता है। इसका सेवन करने से ये फैट को काटता है।
अदरक
यह पेट की चर्बी और शरीर के हर फैट को खत्म करता है।
कलौंजी
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी. ई और ए पाया जाता है। जो कि अच्छे एंटीऑक्सीडेंट होते है। यह वजन कम करने में काफी मदद करते है।
हल्दी पाउडर
यह नेचुरल एंटीसेंप्टिक, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरा होता है। जो कि हमारी बॉडी को रेडिकल्स से मुक्त रखता है।