1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना बस खाली पेट करें ये काम और सिर्फ 3 में पाएं हमेशा के लिए वजन से छुटकारा

रोजाना बस खाली पेट करें ये काम और सिर्फ 3 में पाएं हमेशा के लिए वजन से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 09:12 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 09:12 pm IST

मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे निजात पाने के लिए हम कई तरीके अपनाते है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आएं है ये घरेलू तरीका जिससे आप आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है। वो भी सिर्फ 3 दिनों में। जानिए कैसे...

Home Remedies for Weight loss- India TV Hindi
Home Remedies for Weight loss

हेल्थ डेस्क: आज की लाइफस्टाइल में पेट बाहर निकलना काफी शर्मिंदगी की बात है। आजकल बिजी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज करने का मौका नहीं मिल पाता है। जब किसी का वजन बढ़ जाता है तो उसका असर सबसे पहले पेट और कमर के आस-पास दिखता है। जिससे निजात पाने के लिए हम कई उपाय अपनाते है, लेकिन किसी न किसी कारण इससे निजात नहीं पा पाते है।

मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे निजात पाने के लिए हम कई तरीके अपनाते है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आएं है ये घरेलू तरीका जिससे आप आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है। जी हां दालचीनी और शहद का इस्तेमाल कर आसानी से आप कुछ दी दिनों में पेट की चर्बी से हमेशा के लिए निजात पा सकते है।

दालचीनी जहां आपके शरीर से टॉक्सिंस को निकालकर पाचन तंत्र को ठीक करता है। इसके साथ ब्लड शुगर लेवल को ठीक रखता है। वहीं शहद में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाएं जाते है।

आपको चाहिए

  • दालचीनी
  • शहद
  • गर्म पानी

ऐसे बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक

सबसे पहले एक जग लें और उसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसके बाद एक गिलास गर्म पानी मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स होने के बाद ठंडा होने दे। जब ये गुनगुना हो तो इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

वीडियों में देखें कैसे करना है सेवन और किन बातों का रखना है ध्यान...

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल