1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ 45 सेंकड माथे के इस प्वाइंट को दबाने से मिलेगे आश्चर्यजनक फायदे

सिर्फ 45 सेंकड माथे के इस प्वाइंट को दबाने से मिलेगे आश्चर्यजनक फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2017 07:37 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 07:37 pm IST

अगर आप भी इस समस्या से हमेशा परेशान रहते है, तो हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है। जिससे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके साथ ही इस उपाय को करने से कई और बीमारियों से बचाव हो जाएगा...

head- India TV Hindi
head

हेल्थ डेस्क: आज के समय में सिर दर्द होना एक आम समस्या हो गई है। जिससे हर कोई किसी न किसी तरह से सामना कर रहा है। सिरदर्द का मुख्य कारण काम का अधिक बोझ, घंटे कम्प्यूटर के सामने बैठा रहना, अनियमित खानपान के कारण होता है। जिससे निजात पाने के लिए हम कई दवाओं का सहारा लेते है। जिसका एक अपना ही साइड इफेक्ट भी होता है। जो कि आगे चलकर आपके सामने एक बड़ी बीमारी या फिर अन्य समस्या के रुप में सामने आते है।

ये भी पढ़े

अगर आप भी इस समस्या से हमेशा परेशान रहते है, तो हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है। जिससे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके साथ ही इस उपाय को करने से कई और बीमारियों से बचाव हो जाएगा। मात्र 45 सेकंड भौंहे के बीच कि इस जगह को दबाने से आपको सिरदर्द से निजात मिल जाएगा। जानिए कैसे और इसे करने के फायदों के बारें में।

माथा के बीच के इस प्वाइंट को दबाए

अपने दोनों भौहों के बीच मौजूद जगह में अपनी अंगुली से जोर से दबाएं। ऐसा 45 सेकंड तक करें। इसे 'ची' के रूप में भी जाना जाता है। दरअसल भौहों के बीच में दबाने से विशेष किस्म की ऊर्जा रिलीज होती है जिसे ची कहा जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा होती है जिसके रिलीज होने से सिरदर्द या माथे में दर्द की समस्या गायब हो जाती है। इसका मुख्य कारण भौहों के बीच मौजूद अंग विशेष हमारे शरीर के कई हिस्सों से जुड़ा हुआ होना होता है।

बढ़ाएं याददाश्त
इस प्लाइंट को दबाने से आपकी याददाश्त भी बढ़ती है। इसे क्रिया को करने के लिए कोई खास जगह, समय नहीं है। इसे आप कभी भी कही भी कर सकते है। यह एक एक्सरसाइज का ही पार्ट है। इसे छोटे-बड़े सभी कर सकते है। इससे आपकी याददाश्त और बढ़ जाएगी। यह एक्सरसाइज महिलाओं में सबसे अधिक कारगार है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल