1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बिस्तर के पास कटा हुआ नींबू रखने के फायदे जान दंग रह जाएगे आप

बिस्तर के पास कटा हुआ नींबू रखने के फायदे जान दंग रह जाएगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 14, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 01:16 pm IST

नींबू का इस्तेमाल सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के रुप में भी किया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी इसके कई ऐसे फायदे है। जिनके बारें में आप नहीं जानते होगे। जी हां इसे सिर्फ काटकर पास में रखने के भी कई ऐसे फायदे है। जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएगे। जानिए...

lemon- India TV Hindi
lemon

हेल्थ डेस्क: नींबू में भारी मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है। सुबह इसे पीने से आप अपने को दिनभर तरोताजा महसूस करेगें। साथ ही इससे स्फूर्ति बढ़ती है और मौसमी रोगों से बचाता है। नींबू पानी का इस्तेमाल आदि काल से किया जा रहा है। अब तो इसको पीने की सलाह डाक्टर और डाइटिशियन भी देते है।

ये भी पढ़े-

नींबू का इस्तेमाल सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के रुप में भी किया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी इसके कई ऐसे फायदे है। जिनके बारें में आप नहीं जानते होगे। जी हां इसे सिर्फ काटकर पास में रखने के भी कई ऐसे फायदे है। जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएगे। जानिए बिस्तर के पास कटा नींबू रखने से क्या फायदे मिलेगे।

डिप्रेशन से दिलाएं निजात

अगर आपको डिप्रेशन के कारण नींद नहीं आती है। जिसके कारण आप रात भर जगते रहते है। इसका मुख्य कारण आपके दिमाग का संतुलित न होना है। जिसके कारण डिप्रेशन और घबराहट के कारण आपको नींद नहीं आती है। इसके लिए आप कटा हुआ नींबू इस्तेमाल कर सकते है। नींबू में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल पाएं जाते है। जो कि आपके दिमाग को शांत रखते है। इसलिए एक नींबू काटकर बिस्तर में रख लें। जिससे आपको आसानी से नींद आ जाएगी।

सर्दी में नाक बंद की समस्या से दिलाएं निजात
जुकाम के कारण नाक बंद हो जाने से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे निजात पाने के लिए आप दवाओं का सहारा लेते है, लेकिन कभी-कभी दवाओं के साइड इफेक्ट भी होते है। अगर आपकी नाक बंद है। जिसके कारण आपको सांस लेने में समस्या हो रही है, तो आप नींबू का इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए कटे हुए नींबू के टुकड़े अपने बिस्तर के पास रख लें। इससे आपको आराम मिलेगा। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि सर्दियों में इसका इस्तेमाल न करें। इससे आपको सर्दी लग सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल