1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 61 साल की उम्र में सतीश कौशिश ने किया 25 किलो वजन कम, नई तस्वीरें देख चौक जाएंगे आप

61 साल की उम्र में सतीश कौशिश ने किया 25 किलो वजन कम, नई तस्वीरें देख चौक जाएंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 10:19 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 10:19 pm IST

बॉलीलुड के शानदार एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक आज का 62वां जन्मदिन था। यह वह व्यक्ति है जिन्होंने न केवल अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता बल्कि अपना मोटापा कम कर सभी को प्रेरित किया।  जानिए कैसे 61 साल की उम्र में किया 25 किलो वजन कम...

satish kaushik
 - India TV Hindi
satish kaushik  

हेल्थ डेस्क: बॉलीलुड के शानदार एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक आज का 62वां जन्मदिन था। यह वह व्यक्ति है जिन्होंने न केवल अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता बल्कि अपना मोटापा कम कर सभी को प्रेरित किया। उन्होंने साल 1983 फिल्म मौसम से अभिनय कर अपने करियर की शुरुआत की।

इसके बाद लगातार उन्होंने मिस्टर इंडिया के कैलेंडर से लेकर उड़ता पंजाब में ताया जी तक के न जाने कितने किरदारों पर नजर आएं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि 61 साल की उम्र में 25 किलो तक अपना वजन कम कर लिया।

उनकी यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई उनकी ताऱीफ कर रहा है। उनकी नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही कई नए फिल्में उन्हें मिल गई है।

एक मीडिया रिपोर्ट में सतीश ने कहा कि वजन घटने के बाद अब वे काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।  साथ ही कहा कि वह लंबे समय से एनर्जेटिक फील नहीं करते थे। बढ़े वजन से मुझे शारीरिक परेशानी नहीं थी, लेकिन मैं ज्यादा दूर चलने में असमर्थ रहता था।

satish kaushik
 
satish kaushik  

ऐसे किया वजन कम

इस बारें में सतीश कौशिक ने कहा कि उनकी बेटी वजन कम करने के लिए काफी प्रोत्साहित किया। जब में कुछ अनहेल्दी खाने लगता था तो वह तुरंत बोलती है कि पापा, मत खाओं फिर मोटे हो जाओगें।

कौशिक का कहना है कि मेरी लॉस एजेलिंस में डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन से मुलाकात हुई। मैंने उनके द्वारा बताई गई डाइट फॉलो की।

ऐसे ही डाइट
अपनी डाइट प्लान का खुलासा करते हुए सतीश ने कहा था कि मैं रोजाना दो घंटे के लिए घूमता था। मैंने चीनी एकदम छोड़ दी थी। अब मैं बहुत खुश हूं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल