हेल्थ डेस्क: पूरे दिन की थकान के बाद जब आप अपने बिस्तर पर पहुंचते हैं तो दिमाग में एक ही बात चलती है कि बस एक प्यारी सी नींद आ जाए। जी हां एक प्यारी सी नींद के लिए आप अपने बिस्तर पर जिस पोज में आराम महसूस करते हैं उसी पोज में सोना पसंद करते हैं लेकिन इस चक्कर में आप अपनी ही शरीर को कष्ट में डाल देते हैं।
Related Stories
जी हां दिनभर की थकान के बाद जब आप आराम करने अपने बिस्तर पर पहुंचते हैं तो इससे ज्यादा सुकून आपको शायद ही कहीं मिलता होगा। पर ये क्या आप पेट के बल सोते हैं? क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत आपकी सेहत पर कितनी भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं पेट के बल सोने के ऐसे ही कुछ नुकसान के बारे में जिन्हें पढ़कर आप आज ही अपनी ये आदत बदल देंगे।

पीठ पर बुरा असर
आपको जानकर हैरानी होगी कि पेट के बल सोने से आपके जोड़ों में दर्द, गर्दन में दर्द और पीठ में दर्द आदि हो सकता हैं। जिसकी वजह से आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती और आप अगले पूरे दिन थकान महसूस करते रहते हैं।

स्पाइन पर खिंचाव
पेट के बल सोने से स्पाइन पर बहुत ज्यादा खिंचाव और दबाव पड़ता है। स्पाइन एक पाइपलाइन की तरह काम करता है जिससे शरीर के बाकी हिस्सों में सुन्न जैसी स्थिति हो जाती है और आपके पूरे शरीर में दर्द होने लगता है।