1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Health Tip: जिम या वर्कआउट की जरूरत नहीं सिर्फ 30 दिन तक न खाएं मीठा, फिर देखें कमाल

Health Tip: जिम या वर्कआउट की जरूरत नहीं सिर्फ 30 दिन तक न खाएं मीठा, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2018 09:05 am IST,  Updated : Oct 10, 2018 09:05 am IST

मोटापा से बचने के लिए जिम -वर्कआउट के बजाय अगर आप ये करेंगे तो 30 दिन के अंदर फायदा दिखेगा। 

Health Tips- India TV Hindi
Health Tips

नई दिल्ली: आज की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से मोटापा आम समस्या है। मोटापा एक बार बढ़ जाए तो उसके बाद जिम जाना, वर्कआउट कई तरह की चीजें हम शुरु करते हैं। लेकिन इसके फायदे शायद ही दिखते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे नायाब तरीके बताएंगे जिसका अगर आप लगातार यूज करेंगे तो आसानी से मोटापा से निजात पा सकते हैं।

मीठे का शौकीन हर कोई होता है, कुछ लोग सेहत का ध्यान रखते हुए इसका कम सेवन करते हैं तो कुछ ज्यादा। मेहमानवाजी भी तब तक अधूरी समझी जाती है, जब तक खाने के बाद कुछ मीठा न परोसा जाए। मीठा मोटापा बढ़ाने के साथ-साथ डायबिटीज जैसी कई परेशानियों का कारण बनता है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर 30 दिनों में मीठा न खाएं तो क्या होगा? इससे सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानें 1 महीना मीठा छोड़ने या कम करने के लाभ। 

वजन कम

इससे कैलोरी कम होने लगेगी जिससे मोटापा अपने आप घटने लगेगा। इसके साथ ही दिल की कार्यप्रक्रिया में भी सुधार होगा।

डायबिटीज से बचाव
30 दिनों के लिए मीठे का सेवन कम करने से मधुमेह से भी बचाव रहता है। कभी अगर शूगर क्रेविंग महसूस करें तो इसे शांत करने के लिए ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं।  

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
मीठे का सेवन कम करने से इम्यूनिटी बढ़ने लगती है, जिससे सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव रहता है। 

पाचन क्रिया दुरुस्त
मीठा छोड़ने से खाना आसानी से पचना शुरू हो जाता है। इससे पेट और आंत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता। 

दांत और मसूढ़े स्वस्थ
ज्यादा मीठा कैविटी की परेशानी भी बढ़ाता है। इससे बचने के लिए 30 दिन मीठे का सेवन करना कम कर दें। इससे मसूढ़े भी स्वस्थ रहेंगे।  

अनिद्रा की छुट्टी
रात को ज्यादा मीठे का सेवन करने से अनिद्रा की परेशानी हो जाती है। इससे बचने के लिए मीठे का कम सेवन करें। अच्छी नींद आनी शुरू हो जाएगी। 

ग्लोइंग स्किन
मीठे का ज्यादा सेवन स्किन पर भी दिखाई देने लगता है। इससे मुंहासे, फाइन लाइंस,चेहरे के पोर्स का ओपन होना, ऑयली स्किन सहित कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए अतिरिक्त मीठे का सेवन करना बंद कर दें। स्किन नेचुरल तरीके से ग्लो करने लगेगी। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल