1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ 10 दिनों में चाहते हैं दीपिका पादुकोण जैसा फिगर, तो करें ये योगा

सिर्फ 10 दिनों में चाहते हैं दीपिका पादुकोण जैसा फिगर, तो करें ये योगा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2017 02:37 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 02:37 pm IST

दीपिका पादुकोण जैसा फिगर चाहिए तो इस टिप्स को जरूर फॉलो करें....

deepika padukone file photo- India TV Hindi
deepika padukone file photo

हेल्थ डेस्क : अक्सर लड़कियां अपने पर्फेक्ट फिगर के लिए किसी एक्ट्रेस को अपनी आइडियल मानती है। लेकिन सपने देखने से ज्यादा उसे कायम करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको बताते हैं कैसे दीपिका पादुकोण से जैसी एक शानदार फिगर पा सकते हैं।

एरियल योग जिम्नास्टिक, एक्रोबेट्स और डांस का मिला जुला रूप है, जो परंपरागत योग से थोड़ा अलग है। एक ऐसा योग है जिसमें शरीर को सिल्क फैब्रिक से बांधा जाता है। और फिर एक निश्चित ऊंचाई पर हवा में लहराते हुए अलग-अलग मूवमेंट के साथ योग किया जाता है। इस योग में पोस्चर का खास ध्यान दिया जाता है। साथ ही आपको बता दें कि जिस प्रकार आप जमीन पर बैठ कर योग करते हैं उससे ये बिल्कुल अलग है इसमें सासों में पकड़ के साथ-साथ हाथ और पैरों के मूवमेंट का खास ख्याल रखा जाता है।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में इस योग का महत्व बढ़ रहा है, तो इसकी वजह है इसके जरिय शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव इस प्रकार हैं। लचीलापन बढ़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस योग के जरिये मसल्स मजबूत बनते हैं। स्पाइनल और कंधे ज्यादा लचीले बनते हैं। साथ ही इसे करने से पीठ और कमर के दर्द में भी आराम मिलता है।

जब शरीर हवा में लटकता है, तो शरीर की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। शरीर पर दबाव पड़ता है और इससे वसा में कमी आती है। इस तरह शरीर का बढ़ता वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। यानी इस योग को करने से वजन पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल