1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. करें ये 7 योगासन और पाएं पेट की चर्बी सहित कई बीमारियों से छुटकारा

करें ये 7 योगासन और पाएं पेट की चर्बी सहित कई बीमारियों से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:04 pm IST

योग करने से आपको किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती है। साथ ही आप शारीरिक और मानसिक रुप से हेल्दी होते हैं। अगर आप चाहते है कि आपको इस मोटापा से निजात मिल जाएं तो अपनाएं ये योगासन जिससे मोटापा कम होने के साथ-साथ कई बीमारियों से निजात मिल सकता हैं।

dhanuasan
dhanuasan

धनुरासन
इस आसन से  शरीर में लचीलापन आता है, पेट की चर्बी कम होती है जिससे मोटापा कम होता है। इस योगासन को करने के लिए एक दरी बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। सांस को छोड़ते हुए दोनों घुटनों को एक साथ मोड़े, एडियों को पीठ की ओर बढ़ाएं और अपनी बांहों को पीछे की ओर ताने फिर बाएं हाथ से बाएं टखने को एवं दाएं हाथ से दाएं टखने को पकड़ लें। अब सांस भरकर यथासम्भव उसे रोके रखें।

अब सांसों को पूरी तरह निकाल दें और जमीन से घुटनों को उठाते हुए दोनों पैर ऊपर की ओर खींचें और उसी समय जमीन पर से सीने को उठाएं। बांह और हाथ झुके हुए धनुष के समान शरीर को तानने की कोशिश करें।

अब अपने सिर को ऊपर की ओर उठाएं एवं यथासम्भव पीछे की ओर ले जाएं। पैर ऊपर उठाते समय घुटनो के पास उन्हें सरकने न दे नहीं तो काफी ऊंचाई तक पैर नहीं उठा सकेगी।

अब पैर घुटनों और टखनों को सटा लें। इस दौरान सासं की गति तेज होगी, लेकिन इसकी चिंता न करते हुए यथाशक्ति 16 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें और आगे-पीछे, दाएं-बाएं शरीर को हिला डुला सकते हैं। अब सासं छोड़ते हुए धीरे धीरे टखनों को भी छोड़ दें और दोनों पैरों को सीधा कर लें।

लेकिन यह ध्यान रहे कि पहले घुटनों को जमीन पर रखें फिर तुड्डी को जमीन स्पर्श कराएं और इसके बाद पैरों को छोड़ते हुए उन्हें जमीन तक धीरे धीरे आने दें। अपने कपोल को जमीन पर रखकर विश्राम करें।

यह अभ्यास 5 सेकेण्ड से आरम्भ करें और प्रतिदिन समय को तब तक बढ़ाते रहें जब तक बिना किसी दबाव के 15 से 30 सेकण्ड तक न हो जाए।

अगली स्लाइड में पढ़े ऊंट पोज के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल