1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हल्दी और नींबू के इस पावरफुल कॉम्बिनैशन से पाएं कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी से निजात

हल्दी और नींबू के इस पावरफुल कॉम्बिनैशन से पाएं कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी से निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 20, 2017 01:18 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 01:18 pm IST

कुछ खाएंगे तो भी बैठे रहते है। जो कि पेट निकलने की सबसे बड़ी समस्या है। अगर आप चाहते है कि आपके पेट की चर्बी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएं, तो आप हल्दी और नींबू के इस पावरफुल कॉम्बिनेशन का सेवन करें।

lemon tea
Image Source : PTIlemon tea

हल्‍दी नींबू की चाय
यह चाय बनाने के लिए एक पैन में एक कप दूध डालकर धीमी आंच में गर्म करें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच शहद ऊपर से थोड़ा वैनीला एसेंस भी मिलाएं। उसके बाद उसमें आधा टीस्‍पून हल्‍दी मिलाएं। आंच को धीमा करें और पांच मिनट तक इसी में पकाएं। आंच को बंद कर के छानें और गरम ही पिएं।

हल्‍दी और नींबू का सलाद
हल्‍दी और नींबू का सलाद मोटापा कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए खाएं एक चम्मच हल्‍दी पाउडर और दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके अलावा इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे शरीर की सूजन भी कम होगी और आपका पेट भी कम होगा।

ध्यान रखें ये बात
अगर आपको गठिया, किडनी स्‍टोन या गॉल स्‍टोन है, कोई सर्जरी होने वानी है तो अपने डॉक्‍टर से जरुर पूछ लें। इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिला और स्तनपान कराती है, तो इसे खाने से बचें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल