1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. वजन घटाने की सर्जरी से कम होता है स्किन कैंसर का खतरा: स्टडी

वजन घटाने की सर्जरी से कम होता है स्किन कैंसर का खतरा: स्टडी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 26, 2018 06:33 pm IST,  Updated : May 26, 2018 06:33 pm IST

वजन कम करने वाली शल्य चिकित्सा बेरियाटिक सर्जरी कराने से त्वचा कैंसर का खतरा 61 फीसदी तक कम हो जाता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार त्वचा कैंसर के घातक स्तर 'मेलानोमा' का धूप में ज्यादा रहने से करीबी संबंध है।

skin cancer- India TV Hindi
skin cancer

हेल्थ डेस्क: वजन कम करने वाली शल्य चिकित्सा बेरियाटिक सर्जरी कराने से त्वचा कैंसर का खतरा 61 फीसदी तक कम हो जाता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार त्वचा कैंसर के घातक स्तर 'मेलानोमा' का धूप में ज्यादा रहने से करीबी संबंध है।

मोटापा कैंसर के लिए एक स्थाई कारक है और कुछ शोधों के अनुसार कभी-कभी वजन कम करने से यह खतरा कम होता है। हालांकि, मोटापे, वजन कम करने और मेलानोमा के बीच संबंधों के साक्ष्य सीमित हैं। 

शोध में खुलासा हुआ है कि मोटापा कम करने के लिए सर्जरी करने से त्वचा कैंसर का खतरा मोटापे के अन्य बचावों की तुलना में 42 फीसदी तक कम हो जाता है। शोध में 2,007 मोटापे से पीड़ित लोगों को शामिल किया गया था। यह शोध ऑस्ट्रिया के वियना में 'यूरोपियन कांग्रेस ऑन ओबेसिटी' में पेश किया गया।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल