1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 07:11 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

horoscope 2018
horoscope 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन बेहतर रहेगा । घर वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा । बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लॉन बना सकते हैं । किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं । इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। ऊँ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपका मन पूरा दिन प्रसन्न रहेगा। 

कर्क राशि - आज आपका दिन समान्य रहेगा । किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करने पर आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है । ऐसे में जो भी करें सोच-विचार कर करें । इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है । जो लोग किराने के व्यापार से जुड़े हैं, उनको बिजनेस में फायदा हो सकता है । आज अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है ।  जरुरतमंद को चावल का दान करें, जीवन में सभी कामों में

लाभ मिलेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल