1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 07:11 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

horoscope 2018
horoscope 2018

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर वालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है ।  किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है । काम का बोझ बढ़ सकता है । किसी खास काम को निपटने के लिए आपके पास समय कम पड़ सकता है । थोड़ी सुस्ती रह सकती है । अपनी जेब में पीला रुमाल रखें, आपका तनाव कम होगा । 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा । छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे । सेहत ठीक रहने से मन शांत रहेगा । इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है । लोगों के बीच आपकी अलग छवि बनेगी । आपका कोई नजदीकी रिश्तेदार आपकी भावनाओं को समझेगा और आपकी मदद भी करेगा । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, सोचे हुए काम पूरे होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल