1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 07:11 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

horoscope 2018
horoscope 2018

धनु राशि - आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल होंगे । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । स्वास्थ्य के लिहाज से भी आप बेहतर रहेंगे । शाम को घर पर कोई खास मेहमान आ सकते हैं । उनकी प्रेजेंस आपको खुशी दे सकती है। इस राशि के छात्रों की परेशानी भी आज सॉल्व हो जायेगी । पक्षियों को दाना डालें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा । 

मकर राशि -  आज कार्यक्षेत्र में पहले से थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है । आप अपनी भावनाओं में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे । खुद को शांत रखने से आपको लाभ हो सकता है ।  आज घर के आस-पास किसी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं । इससे आपकी समाज में जान-पहचान बढ़ेगी । श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं, आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल