1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 07:11 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

horoscope 2018
horoscope 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा । अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं । रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरुरत है । किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें । आप छोटी-मोटी बातों में लोगों से उलझ सकते हैं । आज अपनी योजना किसी से शेयर न करें, तो ही अच्छा रहेगा । माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं । गणेश जी को हरा वस्त्र चढ़ाएं, आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा । 

कन्या राशि - वालों आज आप आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे । समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं । किसी खास विषय में आपकी सोच बदल सकती है । जो लोग सेल्स की फील्ड से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे । हर कोई आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेगा । आज के दिन मंदिर में मिट्टी के दिए में घी डालकर जलाएं, समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल