1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 07:11 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

horoscope 2018- India TV Hindi
horoscope 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

रविवार होने के साथ-साथ आज स्वाति नक्षत्र में अतिगंड योग लग रहा है। जो कि बिजनेस, नौकरी और धन पर असर डालेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसे जाएगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे । हर जगह आपकी प्रशंसा होगी । प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी । दामपत्य जीवन सुखी बना रहेगा । कारोबार में घर वालों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है । किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको अपने काम में फायदा दिला सकती है । गाय को रोटी खिलाएं, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे ।

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी । पूरे दिन आप नयी उर्जा से भरे रहेंगे । आपके कामों की ऑफिस में तारीफ होगी । किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे । किसी बच्चे को पेन गिफ्ट करें, आपका दिन शुभ रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल