1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

16 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 07:11 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिन है।

horoscope 2018
horoscope 2018

कुंभ राशि - आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा । संतान सुख की प्राप्ति होगी। कुछ लोग आपसे मिलकर प्रभावित होंगे । किसी दोस्त से आर्थिक सहायता मिलेगी । पैसों के मामलों में मजबूत बनेगी । इस राशि की महिलाएँ नए कपड़ों की खरीदारी करने किसी मॉल में जाएंगी, वहां उन्हें अच्छे ऑफर मिल सकते हैं । कोई पीला फूल अपने साथ रखें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । 

मीन राशि -  आज आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा । उनकी कोई चीज़ खरीदने में मदद कर सकते हैं। साथ में परिवार के लिये भी कुछ ले सकते हैं। अपनी क्षमताओं पर आपका भरोसा बढ़ेगा । परिवार के लोग आपसे खुश हो सकते हैं । दाम्पत्य संबंध मजबूत बनेंगे । अगर किसी शुभ चिंतक से कोई सलाह मिले, तो उसे मान लेना आपके लिए अच्छा होगा । जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा गिफ्ट करें, आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल