1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 08:45 am IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है ।साथ ही आज शाम 06 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग और आज दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक राज योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाएंगे ।आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे ।ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है ।आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए ।आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है ।आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए ।कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं ।अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी ।

 
वृश्चिक राशि - आज आपके काम बड़े आराम से पूरे होंगे  ।आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए ।आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं ।आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं ।आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए ।इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी । आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी । संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा ।दुर्गा जी को हलवे का भोग लगाएं, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल