1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 08:45 am IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है ।साथ ही आज शाम 06 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग और आज दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक राज योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज ऑफिस के काम में आपको कई चुनौतियां आ सकती हैं ।आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी ।आपका काम पूरा होगा ।जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे ।आप अपने भविष्य के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे ।घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा । सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे ।आज दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा ।आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा ।माँ दुर्गा को उबले हुए चने का भोग लगाएं, सभी काम सफल होंगे ।

कर्क राशि - आज आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा ।शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा ।घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है ।आप उनके साथ बैठकर घर पर ही लंच करेंगे ।ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है ।किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए ।आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है ।आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ।मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, सेहत बेहतर बनी रहेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल