1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 08:45 am IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है ।साथ ही आज शाम 06 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग और आज दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक राज योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है ।साथ ही आज शाम 06 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग और आज दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक राज योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र भी रहेगा। अत: आज के दिन ब्रह्म योग, राज योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के संयोग का आप कैसे फायदा उठा सकते हैं, इस दौरान कौन से विशेष उपाय करके आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं, आज हम इस सबकी चर्चा करेंगे।  

मेष राशि - आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा ।आपके कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है ।आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है ।आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी ।आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है ।दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी ।जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे ।साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे ।आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं ।दुर्गा चालीसा का पाठ करें, सफलता आपके कदम चूमेगी ।

वृष राशि - आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे ।लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे । किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी ।आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे ।आपके दिमाग में अचानक ट्यूशन का विचार आएगा । इससे आपकी पढ़ाई में परफॉरमेंस बेहतर होगा ।प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है ।मंदिर में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल