1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 08:45 am IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है ।साथ ही आज शाम 06 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग और आज दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक राज योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है ।परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है ।आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं ।आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा ।इससे आपको लाभ होगा ।कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए ।किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए ।आज घर में मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा । माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

कन्या राशि - आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा ।शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनायेंगे ।इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी ।नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे ।आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे ।आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी ।करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं ।आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे ।बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा ।आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा ।कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल