1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 08:45 am IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है ।साथ ही आज शाम 06 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग और आज दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक राज योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे ।आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे ।पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे ।केमिकल इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है ।काम में सफलता सुनिश्चित होगी ।साथ ही आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी ।आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा ।आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा ।व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा ।सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी ।माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी ।

मकर राशि - आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं ।इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं ।आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए ।इससे आपको लाभ होगा ।कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है ।किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है ।रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ।आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए ।  आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे ।गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल