1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

19 जून राशिफल: मिथुन-तुला राशि के जातक को मिलेगा प्‍यार, मीन वालों को मिलेगा ये खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 08:45 am IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है ।साथ ही आज शाम 06 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग और आज दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक राज योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा ।माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा ।शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे ।आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी ।कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है ।आपका  पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा ।आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे ।आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा ।आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना  रहेगा । अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी ।

मीन राशि -आज काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे ।आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है ।आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे ।आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी ।कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है ।धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी ।आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे ।उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी ।मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल