1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, गायत्री मंत्र का करें जाप

1 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, गायत्री मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 03:57 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। आज बुधवार होने के साथ-साथ घनिष्ठा नक्षत्र में आयुष्मान योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

अगस्त राशिफल 2018
अगस्त राशिफल 2018

मिथुन राशि: आज आपका मन किसी बात को लेकर उलझ सकता है। अपने दोस्तों की राय लेना आपके लिये कारगर साबित होगा। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज किसी दूसरे के मामले में टांग अड़ाने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स को बेहतर अवसर मिल सकते हैं , आपको फायदा उठाना चाहिए। आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, फायदा होगा। 

कर्क राशि: आज आपको सम्मानित किया जा सकता है । लोगों को अपने काम और अपने व्यक्तित्व से परिचित कराना होगा। आपका प्रयास सफल होगा। ऑफिस में लोग आपके काम को सराहेंगे। आप एक मजबूत पर्सनलिटी के रूप में उभर कर आयेंगे।  माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी। भगवान नारायण का ध्यान करें, सब अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल