1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, गायत्री मंत्र का करें जाप

1 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, गायत्री मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 03:57 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। आज बुधवार होने के साथ-साथ घनिष्ठा नक्षत्र में आयुष्मान योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

अगस्त राशिफल 2018
अगस्त राशिफल 2018

तुला राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप भविष्य की उधेड़-बुन में लगे रहेंगे। रिश्तों को संजोने की कोशिश करेंगे। आज आपको बिजनेस के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। घर में सोने-चांदी की चीज़ों को संभालकर रखना चाहिए। अपने पार्टनर से बात करते समय सही शब्दों का चयन करें। आज माता-पिता से भी हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। देवी दुर्गा की उपासना करें, सारी मुश्किलें हल होंगी। 

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आपको जिंदगी में तरक्की के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज
आपको धन लाभ भी हो सकता है। अचानक से पैसा खुद चलकर आपके पास आ सकता है। आज परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। उनके सहयोग से कोई बड़ी कामयाबी भी हासिल कर सकते हैं। रोटी का चूरमा बनाकर पक्षियों को डालें, सब अच्छे से होगा। Peach, 6

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल