1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, गायत्री मंत्र का करें जाप

1 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, गायत्री मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 03:57 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। आज बुधवार होने के साथ-साथ घनिष्ठा नक्षत्र में आयुष्मान योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

अगस्त राशिफल 2018
अगस्त राशिफल 2018

कुंभ राशि: आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आपके सामने जिंदगी के बेहतरीन अवसर आयेंगे। आपको बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपको एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिल सकता है, जो आपको हर कदम पर सपोर्ट करेगा। आज आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। आज किसी ब्राह्मण के पैर छूकर उन्हें कुछ गिफ्ट दें, सब अच्छा बना रहेगा।(Sawan 2018: भूलकर भी सावन में Veg समझकर न खाएं ये चीजें, पूरी तरह से हैं ये NonVeg)

मीन राशि: आज आपके दिन की शुरुआत कुछ खट्टी मीठी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की बहस हो सकती है। ऑफिस का माहौल सामान्य रहेगा। आप अपने काम से दूसरों को इम्प्रेस करने की कोशिश करेंगे।  अध्यापकों के लिये दिन शानदार रहेगा, आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जीवनसाथी को फूल गिफ्ट में दें , सब ठीक हो जायेगा।(1 अगस्त को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों की लाइफ में आएगी अड़चने)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल