1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, गायत्री मंत्र का करें जाप

1 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, गायत्री मंत्र का करें जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 03:57 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। आज बुधवार होने के साथ-साथ घनिष्ठा नक्षत्र में आयुष्मान योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

अगस्त राशिफल 2018
अगस्त राशिफल 2018

धनु राशि: आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशी मिलने वाली है। घर में लोग बधाई देने आ सकते हैं। आपके ऑफिस से रिलेटिड काम आज समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। आज मन्दिर में गुड़ का दान करें, आपकी खुशी दुगनी हो जायेगी। 

मकर राशि: आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिये मेहनत करनी होंगी। आपकी कोशिशें सफल भी हो सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स को आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आपकी तरक्की में आ रही बाधा दूर होती नजर आ रही है। आज धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सेहत फिट रखने के लिये आज के दिन फ्रूट सैलेड खाएं। श्री गणेश को एक हल्दी की गांठ चढ़ाएं, सफलता मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल