1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 नवंबर राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे है कई संयोग, जानें मेष सहित अन्य राशियों का हाल

23 नवंबर राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे है कई संयोग, जानें मेष सहित अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 12:26 pm IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी।

Horoscope 23 November 2019- India TV Hindi
Horoscope 23 November 2019

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। द्वादशी तिथि आज देर रात 03 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही प्रीति योग सुबह 09 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। प्रीति योग का अर्थ है - प्रेम। ये योग प्रेम का विस्तार करने वाला है। किसी रूठे को मनाने के लिए ये योग प्रशस्त है। इसके अलावा आयुष्मान योग शनिवार को पूरी रात पार करके अगली सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस योग में किए गये कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते हैं। इसके साथ ही हस्त नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, धैर्य से निर्णय लेने की जरुरत है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको फायदा होगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकता हैं, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। घर पर तेल से बनी चीजें बना कर गरीबों को बाटनी चाहिए, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

Vastu Tips: किचन में मिक्सी को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना होता है फायदेमंद 

वृष राशि 
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा होगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनाथालय में जाकर बच्चों को फल बाटे, संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

Vastu Tips: किचन में पानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना होता है शुभ

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल