1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2019 10:10 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 09:03 am IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है । प्रतिपदा तिथि कल यानि कि 13 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज यानि 14 अक्टूबर की देर रात 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।

rashifal 2019- India TV Hindi
rashifal 2019

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है । प्रतिपदा तिथि कल यानि कि 13 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज यानि 14 अक्टूबर की देर रात 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।बता दूं की आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर रात के 04 बजकर 21 मिनट तक कुमार योग रहेगा । ये योग सबके साथ दोस्ती का रिश्ता स्थापित करने में सहायक है । साथ ही 13 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा । आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रेवती नक्षत्र को अंतिम नक्षत्र माना जाता है । नक्षत्र का अर्थ है- कुछ तारों को मिलकर बनी एक आकृति।

मेष राशि - आज किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है । आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे । आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा । आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी । कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट हो सकता है । आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है । आज आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा । मंदिर में इत्र दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे ।

वृष राशि - आज आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा । धन में वृद्धि होगी । आज कोई रिश्तेदार आपके घर मिलने आ सकते हैं । बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा । जीवन में मित्रों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी । इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे । आपकी यात्रा सुखद रहेगी । दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा । गाय के चरण

स्पर्श करें, आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल