1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2019 10:10 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 09:03 am IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है । प्रतिपदा तिथि कल यानि कि 13 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज यानि 14 अक्टूबर की देर रात 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं । समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा । ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे । आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे । आप कुछ संवेदनशील और भावुक भी हो सकते हैं । आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है । शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है । परिवार वालों के साथ घूमने की
प्लानिंग बना सकते हैं । मंदिर में फल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे । 

कर्क राशि - आज आपका कोई जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है । कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक- ठाक रहने वाला है । उन्हें मेहनत करने की जरूरत है । बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूक सकता है । कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। समझदारी के साथ काम करने पर आप सब कुछ अच्छे से निपटा सकते हैं। घर का माहौल ठीक रहेगा ।सुबह उठकर
धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपके सभी काम पूरे होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल