1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2019 10:10 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 09:03 am IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है । प्रतिपदा तिथि कल यानि कि 13 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज यानि 14 अक्टूबर की देर रात 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है । स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकती है । ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है । किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए । कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है । अपने काम के लिये आपको एक टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपका काम पूरा होगा। किसी भी चीज़ के लिये ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें । पशुओं के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

वृश्चिक राशि - आज आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं । आप उनकी किसी काम में मदद भी कर सकते हैं । आज आपकी सेहत फिट रहेगी । ऑफिस में आज कोई नया काम आ सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे । शाम को परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है । आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे । आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में राय भी दे
सकते हैं । जरूरतमंद को भोजन कराएं, जीवन में आप सफल होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल