1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

14 अक्टूबर राशिफल: संभल कर रहें तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2019 10:10 pm IST,  Updated : Oct 14, 2019 09:03 am IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है । प्रतिपदा तिथि कल यानि कि 13 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज यानि 14 अक्टूबर की देर रात 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि- आज आप लोगों से बातचीत करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुनना पसंद करेंगे। इससे आपको ही फायदा होगा। कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे । ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे । आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी । जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है । आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी । करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त
होंगे । बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको कारोबार में लाभ होगा ।

मीन राशि - आज सफलता आपके कदम चूमेगी । आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे । आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं । आपका जीवनसाथी समाज में आपकी गुडविल से प्रभावित होगा । इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा । उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा । ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी । राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं । रूका हुआ धन आपको मिल सकता है । ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल